कानपुर देहात एडीजे-5/एनडीपीएस कोर्ट, कानपुर देहात की अदालत ने अवैध चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्त संदीप उर्फ भूरा उर्फ गोरे जाटव को एक साल के सश्रम कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि 27 जुलाई 2023 को सिकंदरा पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अवैध चरस बरामद की थी। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन और पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।











