थवा में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फोटो परिचय मृतक युवती प्रियंका

कुठौंद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथवा मैं 16 वर्षीय युवती प्रियंका पुत्री राधे लाल बाल्मिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्राप्त जानकारी के अनुसार राधे लाल बाल्मीकि अपने परिवार के साथ बाहर कहीं नौकरी कर रहा था जो कल ही अपने परिवार के साथ अपने गांव कैथवा आया हुआ था पता नहीं की प्रियंका ने किन कारणों के चलते अपने घर के अंदर कमरे में रखे एंगल पर साड़ी का फंदा बनाकर रात करीब 2: बजे के लगभग फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की सूचना पारिवारिक जनों द्वारा कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को दी गई जो तत्काल ही मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और इस दौरान जालौन क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई हदरूख चौकी प्रभारी मुकेश कुमार गौतम एवं कांस्टेबल प्रवीण शर्मा कांस्टेबल लोकेश सिंह दीवान राघवेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कमरे से निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत किन कारणों से हुई है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें