नवरात्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तेल-बेसन के नमूने जांच को भेजे

उरई चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल व बेसन के नमूने संग्रहित किये आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए टीम द्वारा माधोगढ़ मुख्य बाजार में स्थित सागर विश्नोई पुत्र  हरिश्चंद्र विश्नोई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना, मोहित गुप्ता पुत्र  लखन लाल गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना संग्रहित किया। साथ ही सोनी ट्रेडर्स राजमार्ग उरई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव तथा अनिल कुमार शंखवार उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें