कानपुर देहात थाना गजनेर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को अवैध असलाह-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय सिंह उर्फ तनु और रजत शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त दहशत फैलाने और रंगबाजी के लिए असलाह रखते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस 12 बोर, 1 अवैध देशी तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि वे दोनों दहशत फहलाने के लिए और गांव में अपना रुआब जमाने के लिए तमंचे और कारतूस अपने पास रखते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।










