सांसद नारायण दास अहिरवार ने हर संभव मदद करने का व्यापारियों को दिलाया भरोसा
उरई जालौन जनपद जालौन के सांसद नारायण दास अहिरवार के कार्यालय में आज व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए नारायण दास अहिरवार जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की कि हम छोटे व्यापारी पूरी तरीके से बर्बाद होते चले जा रहे हैं और ऑनलाइन व्यापार में नियंत्रण रखा जाए जिससे हम व्यापारियों की भी दुकान चलती रहे। फुटकर व्यापारी के संरक्षण हेतु सख्त से सख्त नियम बनाए जाने चाहिए और उन्होंने कहा कि हम लोगों को व्यापार करने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उरई से दिल्ली के लिए कोई भी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है जबकि पिछले दिनों संसद नारायण दास अहिरवार जी ने ट्रेन के लिए उरई से दिल्ली जाने के लिए अपनी बात रखी थी। व्यापारियों ने कहा उरई से दिल्ली रेलगाड़ी चलाई जाने से हमारा व्यापार ठीक और अच्छा हो जाएगा। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान कराई जाए जिससे हम लोग अपना व्यापार शांति पूर्वक कर सकें।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, उमाशंकर सोनी, मनीष शंकर अग्रवाल, हरिओम बाजपेई, दीपक दीक्षित, राघवेंद्र, प्रदीप, साजिद नवाज खान, बृजमोहन गुप्ता, सुमन गोस्वामी, शैलेंद्र भारत, पुरुषोत्तम, अरुण गुप्ता, सोम सिंह, अजय सिंह, कांति गुप्ता, मनोज, अब्दुल हक, रवि सोनी और सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।











