पूर्व सैनिकों ने दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

 

कालपी (जालौन) रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से दिल्ली से उरई रेलवे स्टेशन तक ट्रेन चलाने की मांग को लेकर कैप्टन अखिलेश नगायच तथा संतोष गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को ज्ञापन सौंपा गया।

एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमारे जिला जालौन को सैनिकों के नाम से जाना जाता है।जहां के सैकड़ो जाबांज वीर सपूत सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अभी तक अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को निछावर किया है। हमारे जिले के हजारों सैनिक देश की सीमा की रक्षा अपनी जान की बाजी लगाकर कर रहे है। लेकिन हमारे जिले के लिए अभी तक कोई भी ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली से डायरेक्ट नहीं है।जिससे सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों के साथ साथ जिले के आम जनमानस को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग उठाई है कि हमारे जिले के लिए देश की राजधानी दिल्ली से उरई रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए। जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो सके। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि डायरेक्ट ट्रेन होने से जिले के उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।जिससे जिले की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा । ज्ञापन देने वालों में कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ कैप्टन छेदा सिंह, कैप्टन संतोष कुमार रैकवार, हवलदार जितेन्द्र सिंह सरदार, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार बृजलाल चौधरी, नायब सूबेदार रामबाबू राठौर, हवलदार रामशरण शर्मा, हवलदार लल्लन सिंह, पेटी अफसर सौरभ अवस्थी, सूबेदार राम लखन राठौर, हवलदार रामनारायण चतुर्वेदी, हवलदार जसवीर सिंह, सूबेदार मुक्ता प्रसाद, हवलदार कमलेश कुमार, हवलदार गोविंद सिंह, सूबेदार वीर सिंह, नायब सूबेदार रामकृपाल सिंह, हवलदार राजेंद्र कुमार, सूबेदार बीपी सिंह, पेटी अफसर राम शंकर , सूरदास राम जी सिंह जादौन हवलदार ओम नारायण प्रजापति शहर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं व्यापार मंडल के श्री प्रदीप द्विवेदी, श्री संजीव सिपोलिया जी, श्री रमेश यादव, श्रीमती सरिता गुप्ता जी, श्रीमती विनीता कुशवाहा, श्री शिवदयाल गुप्ता तथा श्री दिनेश कुमार शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें