मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

कानपुर देहात सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करसा में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहित यादव ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों, गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास से जुड़ी अधिकांश योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के नाम और स्वरूप दोनों को कमजोर कर दिया है। ग्रामीणों के बीच पम्पलेट वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष जन आंदोलन फ्रंट कांग्रेस संजय द्विवेदी ने कहा कि भाजपा द्वारा लाए गए नए कानूनों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अखिल दुबे‘नितिन’ ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
और मजदूरों को काम का अधिकार देने के लिए राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार यह कानून लेकर आई थी, लेकिन मोदी सरकार को गा प्रतिशत . राज्य सरकारें पहले ही आर्थिक बोझ के तले दबी हुई है. ऐसे में वह किस प्रकार सहयोग दे सकेगी.
किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ने अपने चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा एक्ट को कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि गांव से पलायन रोकने और मजदूरों को काम का अधिकार देने के लिए राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार यह कानून लेकर आई थी, लेकिन मोदी सरकार को गांव के लोग नहीं, बल्कि अडानी अंबानी चाहिए. अब जो नया एक्ट बना है, उसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकारों की होगी. राज्य सरकारें पहले ही आर्थिक बोझ के तले दबी हुई है. ऐसे में वह किस प्रकार सहयोग दे सकेगी.
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें