यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने विरोध प्रदर्शन कर निकाली पदयात्रा

 

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे जनकपुरी मैदान में गुरुवार को यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया गया। संगठनों और स्थानीय लोगों ने हाथों में दफ्तियां लेकर नारेबाजी कर इस कानून को वापस लेने की मांग की।सवर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। यात्रा खादी भंडार, सदर बाजार, पावर हाउस, स्टेट बैंक रोड से होते हुए ओवरब्रिज चौराहा पहुंचीं। ओवरब्रिज चौराहे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए यूजीसी के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। यहां काला कानून वापस लो के नारे लगाए। केंद्र सरकार होश में आओ, यूजीसी काला कानून वापस लो’ और ‘यूजीसी काला कानून वापस नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें