महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मैनूपूर-धरमपुर में कम्बल वितरण समारोह

 

मुख्य अतिथ बिधायक बिनोद चतुर्वेदी को ग्रामीणों ने बताई समस्यायें
कार्यक्रम संयोजक अनुराग पंडित द्वारा प्रतिभावान छात्रा को दी गई साईकिल

महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मैनूपूर-धरमपुर में मुख्य अतिथ बिधायक कालपी व विशिष्ट अतिथि एसडीएम कालपी व कालपी प्रेस क्लब अध्यक्ष के द्वारा सर्दी से बचाव के लिए आधा सैकड़ा जरूरत मंदो को कम्बल व प्रतिभावान छात्रा को साईकिल देकर सम्मानित किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार 25जनवरी को महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मैनूपूर-धरमपुर में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी बिधायक कालपी व विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह उपजिलाधिकारी कालपी व कालपी प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी का कार्यक्रम संयोजक अनुराग पंडित पत्रकार व ग्रामीणों भारत सिंह निषाद राज बहादुर निषाद आनंद दिक्षित हरिओम दिक्षित भारत सिंह गुड्डू पंडित दौलत राम छविराम राम भरोसे धर्मेंद्र खुशहाली बाबा हरिकिशन हरिकृष्ण दीक्षित एडवोकेट राम अवतार ध्रुव शर्मा अनुराग विश्वकर्मा वीर सिंह निषाद आदि ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया साथी अनुराग पंडित के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम के निवासी हरिश्चंद्र दीक्षित बापू ने सभी अतिथियों को तिरंगा की पट्टी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित आधा सैकड़ा जरूरतमंदों को अतिथियों के द्वारा कम्बल वितरित किए गए ।इसी के साथ ही खुशी दीक्षित पुत्री गोपाल कृष्ण दीक्षित जिसने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में आयोजित राष्ट्रीय मेधावी छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा में कालपी तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसको साइकिल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में हरिश्चंद्र दीक्षित बापू बृजेंद्र सिंह चौहान अवधेश बाजपेई अशोक पुरवार देवेंद्र चतुर्वेदी अनिल बाजपेई शिवांग शुक्लापवन दीप निषाद फहीम खान राजू पाठक आदि को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम संयोजक अनुराग पंडित ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें