अकबरपुर में तेज रप्तार कार डिवाइडर से टकराई,एक की मौत,एक घायल।।

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा है वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।हादसा मंगलवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी नहर पुल के समीप हुआ।जहां एक तेज रप्तार हुंडई औरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कार सवार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लहरापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राजकुमार उम्र करीब 18 वर्ष व रेशू पुत्र जसवंत उम्र करीब 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा रेशू की गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।दोनों कार सवार औरैया की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवा दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें