अपर जिलाधिकारी ने  स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

कानपुर देहात, जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा तहसीलदार अकबरपुर के साथ अकबरपुर स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में ठहरे निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने रैन बसेरे में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, शौचालय, प्रकाश, गर्म वस्त्र, कंबल, बिस्तर तथा अलाव की व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि रैन बसेरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने ठंड के मौसम को देखते हुए रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराने तथा रात्रि में अलाव की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है। निरीक्षण के समय संबंधित कर्मचारी/कार्मिक उपस्थित रहे एवं दिए गए निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें