मुख्य वन संरक्षक तथा डीएफओ ने श्रमिकों को कंम्बल तथा स्टील वाक्स वितरित किये

कालपी (जालौन) झांसी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश तथा जनपद के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रमों में नूतन वर्ष के अवसर पर विभाग में कार्य करने वाले श्रमिकों को कम्बलो तथा स्टील वाक्स का वितरण किया गया। भीषण ठंड के मौसम में कम्बल पाकर जरुरतमंद श्रमिकों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।

वन विभाग कार्यालय कालपी के परिसर में आयोजित कंम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार ने कहा कि विभाग में कार्य करने वाले दैनिक श्रमिकों तथा पौधशाला श्रमिकों को ठंडक के मौसम में राहत पहुंचाना हम सभी लोगों का दायित्व है। इसलिये भीषण ठंड के मौसम में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण किये गये हैं।
वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि
जरुरत मंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए सभी लोगों को मानव की सेवा करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शीतलहर में दैनिक श्रमिकों तथा पौधशाला श्रमिकों को कंबलों का वितरण प्राथमिकता से किया गया है।इसी तारतम्य में शुक्रवार को वन विश्राम गृह में झांसी क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को कम्बल तथा स्टील वाक्स का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिये विभाग बराबर तत्पर रहता है।
इससे पहले वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में विभागीय कर्मचारियों ने मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश तथा
प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार का स्वागत कर नूतन वर्ष की बधाई दी। इस मौके पर वन दरोगा मन्ना सिंह चौहान, हनुमंत सिंह, महेंद्र कुमार, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, हरिओम यादव, आरती यादव,चैनमैन प्रदीप कुमार, मुन्ना लाल के अलावा दैनिक श्रमिकों तथा पौधशाला श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें