डेरापुर। मार्ग पर भड़ावल गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास बुधवार की शाम करीब 6बजे बाइक व स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान स्कूटी सवार छात्र ने दम तोड़ दिया। भड़ावल गांव निवासी देवांश पुत्र दिलीप तिवारी बुधवार दोपहर को स्कूटी से घरेलू सामान खरीदने के लिए मुंगीसापुर बाजार आया था। शाम को घर लौटने के दौरान मुंगीसापुर डेरापुर मार्ग पर भड़ावल गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास उसकी स्कूटी सामने से आ रहे बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा गांव निवासी आरिफ की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी डेरापुर ले गई वहां डॉक्टर एस कुमार ने देवांश की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर निशांत ने जांच के बाद देवांश को मृत घोषित कर दिया।अनहोनी पर देवांश के पिता दिलीप तिवारी मां अर्चना भाई आशुतोष व परिजन रोने लगे वही पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह फेरी लगाकर दरी बेचता है।बुधवार शाम को वह ग़लुआपुर में दरी बेचने के बाद घर लौट रहा था।रास्ते में हादसा हो गया पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।डेरापुर थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।













