एसडीम और बीडीओ ने 2 गौशालांओ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

 

रात में नायब तहसीलदार ने जिम्मेदारों के साथ घूम घूम कर भ्रमण किया

कालपी (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह, बीडीओ संदीप कुमार मिश्रा, व नायब तहसीलदार ने रात में घूम-घूम कर ग्रामीण क्षेत्र की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।

सोमवार की रात को नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा के साथ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह औचक तरीके से कदौरा विकास खंड स्थित मटरा गांव की गौशाला में पहुंचे। उन्होंने गौवंशों को ठंडक से बचाव करने के लिये व्यवस्थाओ तथा सुविधाओं का जायजा लिया। गौवंशो को ठंडक से बचाव के लिये छाया तथा अलाव जलानें के इंतजाम की हकीकत परखी। एसडीएम ने भूसे तथा हरे चारे का स्टॉक का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने टंकी को देख कर शुद्ध पानी की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। इसी तरह अधिकारियों ने कुरहाना आलमगीर की गौशाला के परिसर में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुये सफाई व्यवस्था परखी तथा स्वच्छता बनाए रखने रखने के लिए जोर दिया। रोशनी के अलावा, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों तथा केयर टेकरों को गौशाला में उचित व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। एसडीएम ने गौशालाओं के निरीक्षण के दौरान गौवंशो की गणना की। तथा केयर टेकरो को गौशाला में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिये।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें