वर्ष -2025 में 3 बार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के रहेगा यादगार

 

 

कालपी (जालौन) हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़ने तथा एमपी, राजस्थान में जोरदार बारिश होने का असर इस साल कालपी में यमुना नदी के जल स्तर अगस्त सितम्बर में 3 बार बढ़ने के लिए यादगार बन गया।3-3 बार यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पार करने तथा बाढ़ की चपेट में आने से तटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा।

ज्ञात हो कि एक महीने के अंदर तीसरी बार यमुना नदी में रौद्र रूप दिखाया है। जलस्तर में तीसरी बार बढ़ोतरी हुईं थी।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में शासन तथा प्रशासन जुटा रहा पीड़ितों की मदद मेंयमुना नदी के रौद्र रूप से बाढ़ आने से तटवर्ती इलाकों में प्रशासन,जन प्रतिनिधि बराबर दौरा करते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देश पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी,डीएम राजेश कुमार पाण्डेय,एसपी डॉ दुर्गेश कुमार,सीडीओ,उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह के द्वारा बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि की किट बांटी तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला,अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या लेखपालगण जितेंद्र कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन राजस्व कर्मचारियों ने यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण एवं जायजा लेकर मदद पहुंचाते रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।