जनपद में संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर करें कार्यवाही
कानपुर देहात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में की गयी, बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बड़े प्रतिष्ठनों / निर्माण इकाईयों का नियमित निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया गया कि जनपद के समस्त खाद्य कारोबारर्ताओं को शत-प्रतिशत लाईसेंस/पंजीकरण से आच्छादित किया जायें मुख्य रूप से ऑगनबाड़ी केन्द्र/पी०डी०एस०/ शराब के निर्माता/वितरक / थोक विकेता/फुटकर विक्रेताओं को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए 15 दिवस के अन्दर खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा फेरी विक्रेताओं / ऑगनबाड़ी केन्द्रों का पंजीकरण निशुल्क कर दिया गया है, जिसका आवेदन foscos पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। जनपद के समस्त खाद्य कारोबारर्ताओं को पंजीकरण / लाइसेंस कैम्प लगाकर लाईसेंस/पंजीकरण से आच्छादित किया जायें। खाद्य एवं औषधि सम्बन्धित प्रतिष्ठानों की लाइसेंस की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसके सम्बन्ध में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के हेल्प लाइन नम्बर 18001805533 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय/निर्माण की रोकथाम हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि जनपद में संचालित मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण कर यथाआवश्यक कार्यवाही करें। औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि जनपद में मिलावटी दवाओं के विक्रय पर रोकथाम हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी, डॉ आदित्य सचान, डिप्टी सी०एम०ओ० एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अजय कुमार सन्तोषी औषधि निरीक्षक उपस्थित रहे।











