कानपुर देहात बैठक के दौरान, पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाना की समग्र अपराध स्थिति का गहनता से अध्ययन किया। विशेष रूप से गंभीर प्रकृति के अपराधों जैसे डकैती, लूट, चोरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा उभरते हुए खतरे वाले साइबर अपराधों पर चर्चा की गई एवं इनकी रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए कारगर रणनीति तैयार की गई। महोदया ने लंबित पड़े सभी पुलिस मामलों तथा विवेचनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से निस्तारित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस सबूत एकत्र किए जाएं, ताकि अदालतों में दोषसिद्धि की दर में वृद्धि हो सके। इस दौरान थाना शिवली के समस्त विवेचक/चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी उपस्थित रहे।











