कालपी (जालौन)। बाजार की सड़क पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी एवं पालिका ईओ अधिकारी कर्मचारी प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ बीती रात बाजार की सड़क तथा अंदर की सड़क में भ्रमण कर सड़क के ऊपर अतिक्रमण का जायजा लिया एवं अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को हिदायत दी की सड़क के ऊपर से अपने अपने अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।
बुधवार की रात उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक सदानंद सिंह ईओ राम अचल कुरील प्रभारीनिरीक्षक राजेश सिंह कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार आर आई अजीत सिंह यादव लिपिक शीशुपाल सिंह उर्फ पप्पी यादव सरफराज खान उर्फ बाबा आदि पुलिस बल के साथ टरननगज कालपी चौराहा से लेकर खोया मंडी चौराहा से होते हुए बताशा वाली सड़क पर तथा पुनः टंरननगज चौराहा समेत सड़कों में भ्रमण कर सड़क के ऊपर अतिक्रमण की जांच की मौजूद दुकानदारों को सख्त हिदायत दी की स्वयं में अपने-अपने अतिक्रमण को सड़क से हटाकर निकलने वाले मुसाफिरों के लिए सुगम रास्ता करने का पुरजोर सहयोग प्रदान करें उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि अपने-अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो अभियान चलाकर सड़क पर रखे हुए सामान को उठाकर पालिका में जमा करने के निर्देश दिए मौजूद उद्योग मंडल नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल से अधिकारियों ने वार्ता कर अतिक्रमण को हटाने पर सर्वाधिक सहयोग देने की अपील की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












