*भोगनीपुर (कानपुर देहात)।* ग्राम सिखमापुर में लोकतंत्र सेनानी यशवंत सिंह यादव की धर्मपत्नी एवं समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष हिमांशु यादव की माताजी स्वर्गीय राजेश्वरी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह ‘मनु भैया’ ने पहुंचकर स्वर्गीय राजेश्वरी यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। उनके संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शेखू खान, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष राजेश यादव, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष सरनाम सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बुद्ध सिंह, पूर्व प्रधान शिव सिंह, संदीप यादव एवं जयवीर सिंह सहित तमाम समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजेश्वरी यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।












