कानपुर देहात। सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात राम अशीष ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, श्रम अनुभाग-2 के पत्र के क्रम में महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र के द्वारा उत्तर प्रदेश के 18 राजस्व मण्डलों में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW चोर्ड) के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चें (गहिला कल्याण विभाग, लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े जाने हेतु उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में श्रम विभाग के अधीन 1000 बच्चों की आवासीय क्षमता के अटल आवासीय विद्यालयों का प्रथम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रारम्भ किया गया है। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-2028 में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 में प्रवेश लिया जाना है।
कानपुर मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय ग्राग नरुआ, बिल्हौर जनपद कानपुर नगर में संचालित है। इन विद्यालयों में शिक्षा, छात्रावास, खान-पान, खेलकूद, चिकित्सा, ड्रेस, किताबें व स्टेशनरी समेत दैनिक उपयोग की सभी सामग्रियां निःशुल्क है। अटल आवासीय विद्यालय ग्राम नरूआ, बिल्हौर जनपद कानपुर नगर के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। जनपद कानपुर देहात में पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन दिनांक 30.10.2026 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यत्ता अवधि पूर्ण कर चुके हों, ऐसे श्रमिक के अधिकतम 02 बच्चे प्रवेश परीक्षा में चयन के उपरान्त विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्र होंगें। आवेदन पत्र दिनांक 20.11.2026 से दिनांक 05.01.2027 तक स्वीकार किये जायेंगे। प्रवेश परीक्षा दिनांक 31.01.2027 दिन रविवार को नियत है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, आधू कमालपुर रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात में सम्पर्क किया जा सकता है।












