अकबरपुर एवं अमरौधा ब्लाॅक में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लाक टास्कफोर्स की त्रैमासिक बैठक का आयोजन।

कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में, जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हरीश राठौर (प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी) की अध्यक्षता में चिकित्साधिकारी अरविन्द्र कुमार, मनोज कुमार (सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी), आदित्य कुमार शुक्ला (सहायक पंचायत राज अधिकारी), संध्या (बाल विकास परियोजना अधिकारी), धर्मेन्द्र कुमार ओझा (संरक्षण अधिकारी गै0सं0), रवि कुमार श्रम विभाग, महेन्द्र कुमार लेखा सहायक एच0ई0डब्लू0, प्रिया यादव सहायक विकास अधिकारी समाजकल्याण एवं समस्त सुपर वाईजर आंगनवाड़ी कार्यकत्री की उपस्थिति में ब्लाॅक अकबरपुर के सभागार में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की बैठक का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समस्त विभागों में संचालित महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुये आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करते हुये लाभान्वित करें तथा ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक नियमित रूप से करते हुये बैठक की फोटो तथा कार्यवृत्ति बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय कक्ष में जमा करायें।
ब्लाक अकबरपुर सभागार में सर्वप्रथम धर्मेन्द्र कुमार ओझा संरक्षण अधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी गई ,सभागार मे उपस्थित समिति के अध्यक्ष /सदस्य/समस्त आंगनवाडी कार्यकत्रियो/समूह की महिलाओं को बताया गया कि जनपद में 0 से लेकर 18 वर्ष से कम आयु के शिशु/बालक/बालिका हेतु बाल संरक्षण के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन-पोषण करने, परिवार की देखरेख पाने, प्रतिष्ठा के साथ रहने, बच्चों को हिंसा एवं दुव्र्यवहार से बचाने के उद्देश्य एवं मुख्य चार बिन्दुओं स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं सुरक्षा हेतु समस्त ग्राम/वार्ड/ब्लाक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है साथ ही केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण तथा पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के अंतर्गत बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न और यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों, गुड टच का मतलब ऐसा स्पर्श जो सुरक्षित, प्यार वाला और सहमति से हो। यह स्पर्श बच्चे को अच्छा और सुरक्षित महसूस कराता है ,किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में तथा ग्राम सभा स्तर पर गठित ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से समस्त ग्राम सभाओं के परिवारांे को जागरूक किये जाना व समितियों द्वारा बाल अपराध को रोकने, मानव तस्करी, प्रवर्तकता कार्यक्रम-जिसके अन्तर्गत ऐसे परिवारों का चयन किये जानेे व बैठक में उपस्थित सभी को प्रवर्तकता कार्यक्रम व फाॅस्टर केयर योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं अन्य बच्चों एवं मलिाओं से संबंधित योजनाओं को ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाईजर को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में हब फाॅर इम्पाॅवरमेंट आॅफ वूमेन योजनान्तर्गत महेन्द्र कुमार लेखा सहायक द्वारा महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारें में जागरूकता बढाने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही बाल विवाह रोकथाम, नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मु0 कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही टोल फ्री नं0 1098, 112, 181, 1090 के बारे में जागरूक किया गया तथा योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट का वितरण भी किया गया,
बैठक में हरीश राठौर (प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी) की अध्यक्षता में चिकित्साधिकारी अरविन्द्र कुमार, मनोज कुमार (सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी), आदित्य कुमार शुक्ला (सहायक पंचायत राज अधिकारी) संध्या (बाल विकास परियोजना अधिकारी), धर्मेन्द्र कुमार ओझा (संरक्षण अधिकारी गै0सं0), रवि कुमार श्रम विभाग, महेन्द्र कुमार लेखा सहायक एच0ई0डब्लू0, प्रिया यादव सहायक विकास अधिकारी समाजकल्याण एवं समस्त सुपर वाईजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें