कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी ने बीती शाम उर्वरक केंद्रों का दौड़ा करके चैकिंग अभियान चलाते हुए चैकिंग कर केंद्रो में मौजूद विक्रेताओं को दिशा निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने सोमवार की शाम आलमपुर स्थित महेवा सहकारी समिति में औचक पहुंचकर मौजूद विक्रेता से अभिलेखों के आधार पर स्टॉक का मिलान किया गया तो सही पाया गया वहीं मौजूद कृषकों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की खेत में जितनी उपयोगी हेतु खाद हो उठाने की खरीद करें साथ में उन्होंने मौजूद विक्रेता को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्रमबद्ध तरीके से आने वाले कृषकों को कूपन जारी कर नियम अनुसार सही रेट पर उर्वरक की बिक्री करना सुनिश्चित करें इसके उपरांत मंडी समिति स्थित पीसी एफ केंद्र में पहुंच कर मौजूद केंद्र प्रभारी से उर्वरक के अभिलेख मंगा कर गोदाम में रखी हुई यूरिया डीएपी का मिलान किया गया मिलान सही पाया गया उन्होंने मौजूद विक्रेताओं को कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी विक्रेता ने उर्वरक वितरण में लापरवाही की मै उस लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करूंगा।
पत्रकार सती द्विवेदी कालपी













