चैकिंग दौरान 2 प्रतिष्ठानों के सैंपल भरे

कालपी (जालौन)। आने वाले त्योहारों में ग्राहकों को शुद्ध सामग्री मिलने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ नगर तथा कदौरा में निरीक्षण कर मौजूद दुकानदारों को शुद्ध सामग्री बिक्री करने के निर्देश दिए।
सोमवार की शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार कन्हैयालाल टीम के साथ नगर कालपी में प्रतिष्ठानों में पहुंचकर चैकिंग की गई चैकिंग दौरान दो दुकानदारों के यहां सैंपल भरे गए एसडीएम ने मौजूद दुकानदारों को कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी दुकानदार मिलावटी खाद्य सामग्री का वितरण करेगा तो ऐसे दुकानदारी की खैर नहीं होगी इसी क्रम में अमले ने कदौरा कस्बा में पहुंचकर बाजार में स्थित दुकानों का डोर टू डोर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान मौजूद दुकानदारों को जमकर हिदायत देते हुए कहा कि दुकानों की साफ सफाई बेहतर तरीके से कर अपनी दुकान का संचालन करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने दुकान में कोई भी ग्राहक आए उनको शुद्ध सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें चैकिंग दौरान मिलावटी सामग्री यदि किसी दुकानदार के यहां पाई गई तो ऐसे दुकानदार को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें