17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, छूटे हुए नाम जुड़वाने की अपील

उरई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न, 04.00 बजे तक उपस्थित रहेंगें । बी०एल०ओ० दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियों एवं पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगें। विशेष कैम्प दिवस को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जायेगी जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगें। इस हेतु सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर, को उक्त के संबंध में अवगत कराते हुए यथासंभव नियमानुकूल सहयोग प्राप्त किया जाए। आयोजित विशेष कैम्प दिवसों में जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जाएगा।
अतः मतदाताओं से अपील है कि दिनांक 17.10.2026 (शनिवार) एवं 24.10.2026 (शनिवार) को आयोजित उक्त विशेष कैम्प में नामावली में नाम शामिल किए जाने संबंधी कार्यवाही हेतु अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर संबंधित मतेदय स्थल पर आएं, ताकि छूटे हुए समस्त मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सकें ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें