कालपी (जालौन)। एक ग्राम में पति को पत्नी से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही उप निरीक्षक ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
बताते चलें कि कोतवाली कालपी उप निरीक्षक हल्का इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम देवपुरा निवासी विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मी राम अपने पत्नी को गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












