सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल गंभीर स्थिति में एक युवक जिला अस्पताल रिफर

कालपी (जालौन)। 22 वर्षीय कैलाश पुत्र श्यामलाल निवासी राजेंद्र नगर उरई अपने निज निवास से गाड़ी चला कर चालक हमीरपुर की ओर जा रहे थे तभी ग्राम छौक के पास हाईवे में तेजगति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर ट्रक चालक ट्रक भगाने में रफूचक्कर हो गया व बुरी तरह घायल हुए गाड़ी का चालक वीरेंद्र बाल बाल बचा वहीं चालक ने गाड़ी में बैठे हुए युवक को सड़क से घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती किया इसी क्रम में 22 वर्षीय अनिल पुत्र श्री राम थाना डकोर ग्राम मोहम्मदाबाद अपने घर से रिश्तेदारी पर जा रहा था वही हाईवे सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया घटना में सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चक्र ने घायल मरीजों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पर प्राथमिक उपचार कर घायल कैलाश को जिला अस्पताल उरई रिफर किया एवं घायल अनिल को स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें