स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए लगा शिविर

उरई। जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में  बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय, कोंच रोड, उरई में परिवहन विभाग व बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय के प्रबन्धन, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरुकता के दृष्टिगत स्कूल वाहन चालकों/परचिालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर/कार्यक्रम आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य एवं मधुमेह (सुगर) परीक्षण की जाँच हेतु निशुल्क शिविर लगाया गया। उक्त शिविर में बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य 02 विद्यालयों गुड गेट काॅन्वेंट स्कूल, मैकेनिक नगर उरई व सेक्रेट हार्ट सेनेटरी एकेडमी कोंच रोड उरई, एस०एस० इन्टरनेशनल स्कूल कोंच रोड उरई के स्कूली वाहन चालकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। उपस्थित स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह (सुगर) की जाँच नेत्र एवं पैथलाॅजी चिकित्सकों की टीम द्वारा की गयी, जिसमें 03 वाहन चालकों में ब्लड प्रेशर की समस्या मिली उनको तत्काल चिकित्सीय चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गयी। साथ ही समस्त चिकित्सक टीम द्वारा छात्र-छात्राओं व स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान करते हुए स्कूल वाहन चालकों/परिचालकों को नियमित रुप से अपनी जाँच कराने की सलाह दी गयी।
उक्त कार्यक्रम का संचालन बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय की बी०ए० एल०एल०बी० की छात्रा स्वेच्छा और शहबाज खान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीर बहादुर सिंह-यातायात प्रभारी द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी साझा की गयी कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। सड़क दुर्घटनाऐं गंभीर चिंता का विषय हैं और इन दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतें दुपहिया वाहन चालकों की होती हैं जिसकी मुख्य वजह हेलमेट न लगाना है। अतः हम सभी को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अब्दुल अलीम खान (गुड सेमेरिटन पुरस्कार से पुरुस्कृत समाजसेवी) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली परेशानियों के विषय में अपनी आप बीती साझा की गयी। उनके द्वारा बताया किया जब घर के मुखिया या किसी सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने व अपने परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने हेतु आग्रह किया गया।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं व स्कूल वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटेबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, दुघर्टना में घायलों की सहायता करें, क्षमता से अधिक माल व सवारियाँ न ढ़ोयें। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि शरीर एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरुकता से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सकती है। यह भी जानकारी दी गयी कि वाहनों को अपनी लाइन पर संचालित करने तथा वाहन को रोकते समय साइड इण्डीकेटर का प्रयोग कर सुरक्षित स्थान पर यात्रियों को उतारने, अनधिकृत तरीके से वाहन को ढ़ाबों पर खड़ी न करने एवं यात्रियों को असुविधा न हो ध्यान में रखकर यात्रा करायें। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि स्वस्थ्य शरीर एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरुकता से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सकती है। साथ गुड सेमेरिटन एवं हिट एण्ड रन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा यह भी अवगत कराया गया कि जो भी व्यक्ति दुघर्टना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुँचायेगा उसको सरकार द्वारा राहवीर योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इसलिये बिना किसी आशंका के सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील की गयी व अन्त में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गयी।
उक्त शिविर में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बीर बहादुर सिंह यातायात प्रभारी, डाॅ० विनय प्रकाश अग्रवाल-परामर्शदाता, स्मिता वर्मा-स्टाफ नर्स, संजय कुमार-नेत्र परीक्षण अधिकारी, विनय कुमार-लैब टैक्निशियन अधिकारी, बलवीर यादव-वार्ड व्याय, कुलदीप सिंह-एम्बुलेंस वाहन चालक, बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय, कोंच रोड उरई के प्रबन्धक-शरद कुमार शर्मा, प्राचार्य-डा० महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आचार्य डा० डी०के० वर्मा, राकेश सक्सेना, शिवम श्रीवास्तव, सुदेश यादव, अलाउद्दीन शाह, सुमन, विशाखा गुप्ता, जानवी यादव, अश्वनी, कैलाश तिवारी, देवेन्द्र सक्सेना और महाविद्यालय की छात्र-छात्रायें, गुड गेट काॅन्टवेंट स्कूल, एस०एस० इन्टरनेशनल स्कूल, कोंच रोड उरइ के प्रतिनिधि, सेक्रेड हार्ट सेनेटरी एकेडमी, कोंच रोड उरई, अब्दुल अलीम खान (गुडसेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी), मिथलेश कुमार नायक-समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।स्वस्थ्य

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें