टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ

 

मंत्री राकेश सचान ने युवाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिलाई टीबी मुक्त भारत की शपथ

कानपुर देहात। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत  कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात के सभागार में जोश टीम (JOSH – JointSquad for Health) की लॉन्चिंग के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख माण्डविया द्वारा किया गया, जिसका जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा की गई।
सजीव प्रसारण के उपरांत अपने संबोधन में मंत्री  राकेश सचान ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जोश टीम के माध्यम से युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचाया जाएगा तथा जनभागीदारी से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान के उद्देश्यों, जनजागरूकता गतिविधियों तथा युवाओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही टीबी रोग की पहचान, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों, जिला युवा अधिकारी, जोश टीम के प्रतिभागियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा टीबी उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं क्षय रोग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें