नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर खाद्य विभाग की छापेमारी, 8 नमूने लिए

उरई।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु डा० सी०आर० प्रजापति सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा छापेमार कार्यवाही हेतु टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा नगर पालिका परिषद उरई में करमेर रोड़ हाथी मन्दिर के पास उरई पर दशाराम पुत्र श्यामसुन्दर दुग्ध विक्रेता से खाद्य पदार्थ दूध का एक नमूना लिया गया। कुईया रोड उरई पर नरेन्द्र कुमार दुग्ध विक्रेता से खाद्य पदार्थ दूध का नमूना। कालपी रोड जयसवाल टाॅवर के सामने अवधेश दुग्ध विक्रेता से खाद्य पदार्थ दूध का नमूना लिया गया। माहिल तालाब के पास स्थित विशम्भर स्वीट्स प्रो० राकेश पुरवार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बॅूदी का लड्डू का नमूना। स्टेशन रोड स्थित ब्लैक चिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान पायी गयी कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी की गयी। कालपी तहसील के कदौरा पर स्थित गुप्ता स्वीट्स प्रो० रामू गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना। हरिबाबू पुत्र महेन्द्र पाल से खाद्य पदार्थ दूध का नमूना। आर स्कायर कैफे का निरीक्षण किया गया व खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा धारा-55 का नोटिस दिया गया। कोंच तहसील के ग्राम कुरचैली पर स्थित अखिलेश शर्मा पुत्र रामसिया शर्मा की खोया भट्टी से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना। कानपुर झांसी हाईवे पर स्थित बाबा ढाबा से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। टीमो द्वारा इस प्रकार कुल 08 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, झनकार सिंह, अनिल कुमार कटियार शामिल रहे।
डा० प्रजापति नें बताया कि जनपद वासियों को शुद्व एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट न की जाये। डा० प्रजापति नें यह भी बताया कि खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से उरई नगर पालिका के कोंच बस स्टैण्ड उरई पर लगभग 32 आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शुद्व व सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने केे उद्देश्य से अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें