राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की मांग पर भाऊपुर में दो ROB को मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

कानपुर देहात। अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर और आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार की समस्या को देखते हुए राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पांच फरवरी 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे उपरगामी पुल (ROB) निर्माण की मांग की थी। राज्यमंत्री की मांग पर रेल मंत्रालय ने कानपुर-टूंडला रेलखंड पर भाऊपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एलसी नंबर 85 (रेलवे किमी 1038/13-15) और एलसी नंबर 86बी (रेलवे किमी 1040/9-11) पर ROB निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय की ओर से राज्यमंत्री को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ROB बनने के बाद इस समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। इससे भाऊपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों का समय बचेगा और क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी। ROB की स्वीकृति को अकबरपुर-रनियां क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें