विकसित भारत@2047 की थीम पर अकबरपुर इंटर कॉलेज में सजी आकर्षक रंगोली

कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अकबरपुर इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग की ओर से विकसित भारत@2047 की थीम पर आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर तैयार रंगोली के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प, राष्ट्र निर्माण, रचनात्मकता और युवा प्रतिभा को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और जिला प्रभारी भाजपा शिव महेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रंगोली का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने भी रंगोली का अवलोकन कर शिक्षा विभाग की रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्र निर्माण, नवाचार, रचनात्मकता तथा विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें