प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं उद्बोधन सुना गया।
विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का किया गया गायन।
डॉल्फिन तिराहे पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ‘सेवा ज्योति कलश’ की गयी स्थापना।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का भव्य आयोजन
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इको पार्क, माती में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद , कैबिनेट मंत्री राकेश सचान , राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला , विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार , विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चैहान , जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, जिला प्रभारी भाजपा शिव महेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण एवं उद्बोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये।
इसके पश्चात इको पार्क, माती से डॉल्फिन तिराहा तक भव्य ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा के डॉल्फिन चैराहा पहुंचने के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा डाॅल्फिन तिराहा ‘सेवा ज्योति कलश’ की स्थापना की गई।
‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से सेवा, राष्ट्रनिर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।











