जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्ग आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने ईको पार्क माती, डाल्फिन तिराहा तथा अकबरपुर इण्टर कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयावधि में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें, जिससे कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।













