माती, कानपुर देहात। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस कानपुर देहात में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्षता के साथ नियमानुसार निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।













