विकास भवन माती सभागार में प्रातः 11 बजे उपस्थित हों अभ्यर्थी
कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में संचालित माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत माटीकला कामगारों एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल-किट्स उपलब्ध कराने के लिए लाभार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन समिति के अध्यक्ष द्वारा जनपद के पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन, माती, कानपुर देहात के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त माने जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की स्वयं होगी। अतः सभी पात्र अभ्यर्थी समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।













