कालपी (जालौन)। 40 वर्षीय करन सिंह पुत्र रामसेवक निवासी धमनी 16 वर्षीय अरुण पुत्र सुभाष निवासी नवलपुरा मंगरोल 35 वर्षीय देववती पत्नी राजाराम निवासी जनपद कानपुर देहात थाना भोगनीपुर ग्राम दौलतपुर उपरोक्त तीनों लोग बीती शाम एवं रात्रि तथा रविवार को सुबह सड़क पर अलग-अलग जगह सफर कर रहे थे तभी अज्ञात बाहन की टक्कर से अलग-अलग जगह उपरोक्त महिला सहित तीनों घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े अलग-अलग जगह से उपरोक्त लोगों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने उपरोक्त घरों की अलग-अलग समय में जांच की गंभीर स्थिति पर घायल करन सिंह तथा घायल महिला देव वती समेत दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष किशोर घायल का स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













