पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु साप्ताहिक अभियान का हुआ सफल आयोजन

 

कानपुर देहात। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन मेंSensitization and Awareness on the Provisions and Legal Consequences of the POCSO Act, 2012 के तहत दिनांक 25.09.2026 से दिनांक 01.10.2026 तक साप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे के यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ होने पर अपराधी को 03 से 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान होना एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सहमति को सहमति न माना जाना व अन्य सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना था।
न्यायाधीश द्वारा एक रोस्टर निर्धारित स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा पाॅक्सो से सम्बन्धित जागरूकता प्रदान करने हेतु जारी किया गया।
उक्त रोस्टर के अनुपालन में दिनांक 25.09.2026 को ब्राइट एन्जेल एजूकेशन सेन्टर, अकबरपुर में  रजत सिंन्हा, अपर जिला जज प्रथम, अजय कुमार, अपर जिला जज चतुर्थ, सुरेन्द्र सिंह, अपर जिला जज-14,  नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा एवं बालिका इण्टर काॅलेज अकबरपुर, कानपुर देहात में पूनम, अपर जिला जज-पंचम, साक्षी धामा, सिविल जज (जे0डी0) तथा माउन्टेन व्यू सिटी पब्लिक स्कूल, अकबरपुर में आनन्द प्रिय गौतम, अपर जिजा जज (एफ0टी0सी0), अर्चना तिवारी, सिविज जज (एस0डी0) अल्का, अपर सिविल जज-द्वितीय द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया।
दिनांक 28.09.2026 को जे0के0 मिलेनियम स्कूल अकबरपुर में अंकित विहान, जे0जे0बी0, प्रिन्स, अपर सिविल जज (जे0डी0), हर्षित अग्रवाल, सिविल जज (जे0डी0), द्वारा जागरूक किया गया।
दिनांक 29.09.2026 को आर0एस0 एजूकेशन सेन्टर, किशरवल, रनियां, में मोनिका पाल, अपर सिविल जज (जे0डी0), एवं आदर्श जनता इण्टर काॅलेज, डोभा में मो0 आसिम चैधरी, अपर सिविल जज, (जे0डी0,एफ0टी0सी0), प्रिन्स तोमर, अपर सिविल जज(जे0डी0-3), तथा श्री कृष्ण औद्योगिक इण्टर काॅलेज, मोहम्मदपुर में श्रीमती रागिनी मिश्रा, जे0एम0 भोगनीपुर द्वारा जागरूक किया गया।
दिनांक 30.09.2026 को सी0एच0एस0 एजूकेशन सेन्टर, जैनपुर में पी0एन0 त्रिपाठी, अपर जिला जज-द्वितीय, हिमांशू कुमार सिंह, अपर जिला जज एफ0टी0सी0, अंकुर सिंह सोलंकी, जे0एम0-1 तथा जैन वल्र्ड इण्टर नेशनल स्कूल मलासा में ऐश्वर्या चन्द्रा, सिविल जज (एस0डी0-1), रवीना, जे0एम0-2, द्वारा जागरूक किया गया।दिनांक 01.10.2026 को न्यू लाईट एजूकेशन सेन्टर, अकबरपुर में शरद कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज-13(पाॅक्सो),  तरूण अग्रवाल, ए0सी0जे0एम0-1, विवेक चैधरी, अपर सिविज जज (एस0डी0-2) द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।
तत्क्रम में नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा सुन्दारा शिक्षण संस्थान, इण्टर काॅलेज, लालपुर मुरीदपुर, कानपुर देहात में कैम्प आयोजित कर छात्र/छात्राओं को पाॅक्सो एक्ट से सम्बन्धित एवं बाल संरक्षण सम्बन्धी हेल्प लाईन नम्बरों से अवगत कराया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें