कालपी ( जालौन )। कालपी प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के प्रतीक थे। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है।
कार्यक्रम में सतीश द्विवेदी, बृजेंद्र सिंह चौहान, हरिश्चंद्र दीक्षित, शिव नारायण प्रजापति ,ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिल बाजपेई, आर.एन. शुक्ला, शिवांग शुक्ला, संजीव नगाइच, मनोज पांडे अनुराग पंडित विवेक निगम आरिफ रजा मंसूरी सर्वेश शर्मा प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार















