कालपी (जालौन)। सड़क में बीते शाम 36 वर्षीय भारत कुमार पुत्र रमेश 32 वर्षीय प्रतीक्षा पत्नी भारत कुमार एवं दो मासूम बच्ची बाइक में अपनी पत्नी एवं मासूम बच्चियों को बैठाकर बुधवार की शाम को रिश्तेदारी से अपने घर जा रहा था तभी हमीरपुर रोड पर भैंस आ जाने पर बाइक टकराकर सड़क पर गिरी बाइक चालक पति घायल हुआ तथा पत्नी एवं दो मासूम लड़की बाल बाल बची घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















