कालपी (जालौन)। पुलिस अधीक्षक ने बीती रात कोतवाली कालपी में तहसील के समस्त थानो प्रभारियों एवं उप निरीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
बुधवार की रात कोतवाली कालपी के अतिथि ग्रह में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 3 महीना से अधिक लंबित चल रही विवेचनाओं पर नाराजगी जाहिर की उन्होंने संबंधित विवेचना अधिकारी को कड़े शब्दों में कहा की ऐसी विवेचना को तत्काल समाप्त कर वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजना सुनिश्चित करें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी विवेचना अधिकारी ने समय से विवेचनाओं को समाप्त नहीं किया तो ऐसे विवेचना अधिकारी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा उन्होंने प्रभारी एवं प्रत्येक विवेचना अधिकारी के जमकर पेच कसते हुए कहा कि जिन प्रभारियों एवं उपनिरीक्षको के पास लंबित विवेचना चल रही है उन विवेचनाओं को गुणवत्ता परक तरीके से समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें उन्होंने 3 महीना के ऊपर की विवेचनाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया जिसमें कोतवाली कालपी में पांच एवं आटा में तीन विवेचना लंबित पाये जाने पर उनका पारा आसमान में चढ़ गया उन्होंने कहा की दोबारा अपराध समीक्षा में इस प्रकार की विवेचना लंबित न रहने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने मौजूद प्रभारियों एवं उपनिरीक्षको को निर्देश देते हुए कहा की अपने-अपने क्षेत्र में बराबर भ्रमणशील रहे साथ में सदैव अमन शांति बनाए रखने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा प्रत्येक थाना से समय से ड्यूटी पर पुलिस जवानों को निकाल कर चिन्हित जगह में भेजने के निर्देश दिए उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिनके क्षेत्र में अपराध हुआ तो हल्का इंचार्ज जिम्मेदार होंगे ऐसे हल्का इंचार्ज दंड पाने को तैयार रहें उन्होंने प्रत्येक प्रभारी को अपने थाना में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर कायम रखने के निर्देश दिए उक्त समीक्षा बैठक लगभग 10 बजे से 1 बजे रात तक आयोजित की गई तब तक प्रभारियों एवं उपनिरीक्षको बराबर धड़कनें तेज रही बैठक में मौजूद कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह आटा थाना अध्यक्ष अभिलाख मिश्रा चुर्खी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कदौरा थाना अध्यक्ष परमेंद्र सिंह आदि चौकी प्रभारी हल्का इंचार्ज मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















