वर्षा में खरीफ की फसल क्षतिग्रस्त का संबंधित लेखपालों से तत्काल सर्वे कराये-विनय कुमार मौर्य

उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार की उपस्थिति में नायब तहसीलदारों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।

कालपी (जालौन) गुरुवार के दिन तहसील कालपी कैंपस कार्यालय मे तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने मौजूद नायब तहसीलदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा से खरीफ की फसल क्षतिग्रस्त हो गई है आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित ग्रामों से लेखपालों को लगाकर तत्काल सर्वे करा कर क्षतिग्रस्त का आकलन करें जिससे सरकार से आने वाली सहायता धनराशि प्रभावित कृषकों के बैंक बचत खाते में भेजना सुनिश्चित करें उन्होंने स्पष्ट कड़े शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीला हवाली को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में तत्काल सर्वे करा कर पूरी रिपोर्ट जांच आख्या सहित मेरी पटल में प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए तहसीलदार श्रीश मिश्रा ने मौजूद नायब तहसीलदारो से कहां कि जो एसडीएम के दिशा निर्देश है उनके दिशा निर्देश में सभी खरे उतरकर समय से सर्वे कार्य को पूरा करने में अग्रसर रहें बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें