सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित ग्रामीण सड़को की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना हेतु जनपद जालौन में सड़क पुनर्स्थापना विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

पानी पहुँचा अब सड़के भी सवरेंगी

उरई। उत्तर प्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री  एवं जल शक्ति मन्त्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्राप्त आदेशों के कम में जिलाधिकारी जालौन एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के नेतृत्व में सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जनपद-जालौन में 01 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सडक पुरर्स्थापना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पानी पहुँचा अब सडके भी सवरेंगी के तहत अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, सुपरवीजन इन्जीनियर पी०एम०सी० आरवी इन्जीनियरिंग कन्सल्टेन्ट लिमिटेड ठीम के साथ कान्ट्रेक्टिंग एजेन्सी बी०जी०सी०सी० द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जन समुदाय को बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को खोदने की आवश्यकता पड़ी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अधिकांश सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य कराया जा चुका है। शेष सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य के लिए आज 01 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक एक साथ वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के पुनर्स्थापना एवं दुरुस्तीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा।  कुल 09 ग्रामों (गुढा खुर्द, जमरोही कला, करउना, सिमरिया, छानी अहीर, इकौना, मिझौना, तगारेपुर एवं निबरहना) में एक साथ सड़कों के पुनर्स्थापना का कार्य कराया जा रहा है।यदि आपके गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो आप जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मुख्यालय स्तर से की जा रही है।
जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जनपद जालौन के 359 गांवों में पेयजलापूर्ति की जा रही है। शेष गांवों में पेयजलापूर्ति शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया चल रही है। घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए जनपद में बिछाई गई पाइपलाइन तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का विवरण संकलित किया गया है।
जनपद जालौन में पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने हेतु कुल 1949 किलोमीटर सड़क को तोड़ने/खोदने की आवश्यकता पड़ी। इनमें से 1720 किलोमीटर सड़क का मरम्मत / दुरुस्तीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 229 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने के लिए वृहद स्तर पर आज तद दिनांक 01.10.2026 से 10 नवंबर तक अभियान शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल सारथी ऐप इंस्टॉल करें। गांवों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18001212164, जल निगम (ग्रामीण), जालौन कन्ट्रोल रूम नं०:-6306811938 एवं जल सारथी ऐप सहित विभिन्न माध्यम उपलब्ध हैं। इन माध्यमों से सड़क सम्बन्धी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, रोड रेस्टोरेशन अभियान को देखते हुए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल करें। इसका लिंक https://play-google-com/store/apps/details\ id³¼com-jal-sarthi है। ऐप खोलने के बाद ‘सड़क पुनर्स्थापना / मरम्मत अभियान’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, गांव का नाम और पूरा पता दर्ज करते हुए सड़क की स्थिति से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड करें। प्राप्त शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें