उरई। मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह ने बताया कि विशेष सचिव, उ०प्र० शासन श्रम अनुभाग-2 के पत्र दिनांक 25.09.2026 के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना है।उपरोक्त के क्रम में जनपद जालौन में भी 03 दिन श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगें, के क्रम में तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किये जाने हेतु टीम का गठन किया जाएगा। दिनांक 06.10.2026 प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक उर्वशी सिन्थेटिक प्रा०लि० फैक्ट्री एरिया में नोडल अधिकारी जगदीश वर्मा,दिनांक 07.10.2026 स्थान अध्यक्ष हाथ कागज निर्माता संघ कालपी के कारखाने में नोडल अधिकारी रमेंद्र मोहन,दिनांक 08.10.2026 स्थान गल्ला मंडी कोंच में नोडल अधिकारी रमेंद्र मोहन होगे।















