मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान, उरई समेत विभिन्न क्षेत्रों से 11 नमूने लिए

उरई। जिलाधिकारी  के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जालौन की टीम द्वारा नगर पालिका परिषद उरई में कोंच बस स्टैण्ड उरई स्थित गहोई स्वीट्स एण्ड बेकर्स से खाद्य पदार्थ बेसन का लड्डू का एक नमूना लिया गया। टीम द्वारा हरदोई गूजर पर स्थित माॅ कामख्या स्वीट्स एण्ड बेकर्स के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही कोंच तहसील में जय प्रकाश नगर कोंच में स्थित ढपली स्वीट्स से खाद्य पदार्थ पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। गांधी नगर कोंच पर स्थित सन्तोष स्वीट्स हाउस से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहित किया गया एवं कोच रेलवे क्राॅसिंग के पास स्थित पुरानी हवेली की बिरयानी प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ चटनी का नमूना संग्रहित किया गया। तीतरा खलीलपुर कोंच पर स्थित नरेन्द्र सिंह यादव उर्फ नत्थू की डेरी सें खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। जालौन तहसील में तहसील रोड़ जालौन पर स्थित सूजल मिष्ठान भण्डार एवं दूध विक्रय से खाद्य पदार्थ दूध बर्फी का नमूना। इसके उपरान्त टीम द्वारा औरैया रोड़ कुठौन्द पर स्थित राजेश कुमार तिवारी के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। माधौगढ़ रोड़ कुठौन्द में स्थित नव्या स्वीट्स एण्ड बेकर्स से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहित किया गया। टीम द्वारा कालपी तहसील के टरनंन गंज कालपी पर स्थित मुहम्मद सफीक अंसारी के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बूॅदी के लड्डू का नमूना एवं प्रदीप सोनी के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया।  कुल 11 नमूनें संग्रहित कर जाॅच हेतु सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार कटियार, झनकार सिंह शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें