मेडिकल कॉलेज उरई में एंबुलेंस वाहनों के खिलाफ सघन अभियान, तीन पर कार्रवाई

उरई।जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों अनुपालन में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन द्वारा अपने प्रवर्तन दल के साथ मेडिकल काॅलेज उरई पर एम्बुलेंस वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन द्वारा एक एम्बुलेंस वाहन का प्रदूषण वैध न होने की स्थिति में उसका चालान किया गया तथा 02 वाहनों के चालकों द्वारा वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने के दृष्टिगत वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए उनको निरुद्ध किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें