कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए शिकायतकर्ता के 7,552 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को मारग मैथा निवासी मुदित अवस्थी के पास साइबर ठग ने कॉल कर अश्लील वीडियो देखने के नाम पर 7,552 रुपये की ठगी की थी।
शिकायत मिलने के बाद थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के बाद 1 अक्टूबर 2026 को पूरी धनराशि 7,552 रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार और महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर शामिल रहीं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल फोन खोने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।













