दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मंगलपुर/कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे 22 वर्षीय आरोपी अमन गुप्ता उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर 1 अक्टूबर को कुदौली गांव जाने वाले रास्ते से की गई।
पुलिस के मुताबिक, 30 जून 2026 को मृतका प्रतिज्ञा के भाई ने थाना मंगलपुर में तहरीर दी थी। आरोप है कि प्रतिज्ञा को उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। मांग पूरी न होने पर 29 जून को उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर में मुकदमा संख्या 187/26 के तहत संबंधित धाराओं में अमन गुप्ता उर्फ अभिषेक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद पवन कुमार और उर्मिला देवी को पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी अमन गुप्ता उर्फ अभिषेक मंगलपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना मंगलपुर में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें