सेवा संकल्प अभियान के तहत 49 दिव्यांगजनों को 57 सहायक उपकरण वितरित

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण

दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया गया बल

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड परिसर, डेरापुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम, खंड विकास अधिकारी संजू सिंह, जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कु. सान्या, प्रेमा देवी, श्रीराम, योगेंद्र सिंह, बलराम सिंह, पूजा देवी, वैष्णवी देवी सहित कुल 49 दिव्यांगजन लाभार्थियों को 57 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी तथा आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शासन की यह पहल दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें