कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद के विद्यालय भवन निर्माण उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर कंपोजिट, सिहारी चैलापुर कंपोजिट, छानी अहीर, जुगराजपुर कंपोजिट , तथा प्राथमिक विद्यालय जमालपुर ध्यान, हदरुख तोलकपुर, बस्तेपुर, लोहई मुस्तकिल,ऊमरी खुर्द, भोजापुर विद्यालयों के निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी ए बी एस ए रंगनाथ चौधरी व डीसी निर्माण सौरभ पांडे के द्वारा विकासखंड कुठौंद में लगभग एक दर्जन विद्यालयों के निर्माणकार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार धीरु गुप्ता को सौंपी गई है। जबकि शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय का निर्माण होना चाहिए था ।लेकिन डीसी सौरभ पांडेय तथा एबीएसए रंगनाथ चौधरी की कथित कार्य शैली को भारी कमीशन खोरी को लेकर अपने मंसूओं को पूरा करने के उद्देश्य से चहेते ठेकेदारों को विद्यालय के भवन निर्माण के लिए दायित्व सौंपा जा रहा है। जिसमें अच्छा खासा कमीशन लेने में कोई आपत्ति ना हो सूत्रों के हवाले से पता चला की 15% से लेकर 20% तक भवन निर्माण कराए जाने के लिए पहले से सौदे बाजी का खेल हो चुका है। जबकि प्रधानाध्यापक को विद्यालय भवन निर्माण का कार्य करवाने का दायित्व दिया जाना चाहिए था। लेकिन कमीशन की व्यवस्था प्रधानाध्यापकों से जिम्मेदारों की नहीं हो सकती थी इसलिए इनके द्वारा अपने चहेते ठेकेदारों को विद्यालय के निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत कराए गए हैं। एबीएसए रंगनाथ चौधरी के पास जनपद जालौन के चार विकासखंड कुठौंद महेवा, माधौगढ़, कालपी उरई नगर का दायित्व मिला हुआ है ।इसलिए इनके द्वारा अपने चाहते ठेकेदारों को विद्यालय भवन निर्माण करने के लिए जिम्मेदारी सौपी गई है। इस प्रकार की कथित कर शैली को लेकर जिले पर बैठे आला अधिकारियों द्वारा गौरतलब रखते हुए इस पर संज्ञान लिया जाए। और अधिकारियों पर नकल कई जानी चाहिए।















