कुठौंद (जालौन)। ग्राम मदारीपुर में शहजादेपुर रोड के पास स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मामले की जानकारी पर एसडीएम राजेश कुमार सोनी तथा सी ओ जालौन अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। प्रशासन के निर्देश पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
रिपोर्ट _अनूप मिश्रा जालौन















